व्यापार

यूपीः मथुरा में रंगेश्वर बाजार में कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में रंगेश्वर बाजार में कॉस्मेटिक दुकान में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित रंगेश्वर मंदिर के पास मुख्य बाजार में शनिवार सुबह कॉस्मेटिक और जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

दुकान के मालिक बाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि रंगेश्वर बाजार में उनकी श्याम जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान में करीब 20 लाख रुपये का सामान रखा था। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले ही बड़ी मात्रा में सामान मंगवाया था। आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पीड़ित दुकानदार ने शासन-प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बाइट- बाल कृष्ण अग्रवाल, दुकान स्वामी बाइट- अभिषेक गुप्ता, पिंटू व्यापारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।