यूपी के मथुरा-वृंदावन के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन के प्रसिद्ध मां कात्यायनी देवी मंदिर, प्राचीन पथवारी मंदिर और महाविद्या मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, विशेष अनुष्ठान के साथ आरती की गई।
श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मां कात्यायनी देवी मंदिर को मां उमा शक्तिपीठ के रूप में भी विशेष धार्मिक मान्यता प्राप्त है। मान्यता है कि यहां माता सती के केश गिरे थे। नवरात्र के दौरान मंदिरों में जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
बाइट- कलम तिवारी, मुख्य पुजारी, मां कात्यायनी मंदिर वृन्दावन
बाइट- विजय मिश्र, प्रबंधक, मां कात्यायनी मंदिर वृन्दावन
बाइट- श्रद्धालु बाइट- श्रद्धालु बाइट- श्रद्धालु
बाइट- श्रद्धालु बाइट- श्रद्धालु