राज्य

यूपी के मथुरा में वृंदावन के कात्यायनी शक्तिपीठ में उमड़ी श्रद्धा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मथुरा में वृंदावन के कात्यायनी शक्तिपीठ में उमड़ी श्रद्धा

मथुरा के वृंदावन स्थित मां कात्यायनी मंदिर, जिसे उमा शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है, श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान 51 शक्तिपीठों में शामिल है। मान्यता है कि यहां माता सती के केश या चूड़ामणि गिरे थे। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए गोपियों और राधा रानी ने यमुना तट पर रेत से मां कात्यायनी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की थी और व्रत रखा था।

इसी पौराणिक प्रसंग के चलते मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मनोकामना पूर्ति की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि मां कात्यायनी की आराधना से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मंदिर के धार्मिक महत्व, पौराणिक मान्यताओं और श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर देखिए वृंदावन से यह खास रिपोर्ट।

बाइट-हरिदास अंकित कृष्णजी बाइट-कलम तिवारी, मुख्य पुजारी, मां कात्यायनी मंदिर, वृंदावन

बाइट-लोकेश गर्ग, श्रद्धालुबाइट-श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।