राज्य

यूपी के मथुरा के वृंदावन में स्थित है मां कात्यायनी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मथुरा के वृंदावन में स्थित है मां कात्यायनी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ

वीओ - उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित है मां कात्यायनी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ... जिसे उमा शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है... 51 शक्तिपीठों में शामिल यह पवित्र धाम श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है... मान्यता है कि यहां मां सती के केश या चूड़ामणि गिरे थे... इसी वजह से इस स्थान को शक्तिपीठ के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है...

मंदिर में मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है... भक्त मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में मंगल की कामना करते हैं... मां कात्यायनी को विशेष रूप से विवाह संबंधी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा जाता है... यही वजह है कि मनचाहे वर की प्राप्ति और विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने की कामना लेकर श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं...

बाइट- पुजारी, मां कात्यायनी मंदिर, वृंदावन

वीओ - पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में वृंदावन की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की थी... धार्मिक प्रसंग के मुताबिक, गोपियों ने यमुना नदी के किनारे बालू से मां कात्यायनी की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कात्यायनी व्रत रखा...

मान्यता है कि राधा रानी सहित गोपियों ने भी श्रीकृष्ण की प्राप्ति के लिए मां की आराधना की थी... इसी पौराणिक प्रसंग के चलते यह मंदिर विवाह और मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है... शक्तिपीठ परंपरा के अनुसार यहाँ की मूल देवी का नाम 'उमा' और उनके रक्षक भगवान शिव का नाम 'भूतेश' है...

वर्तमान मुख्य मंदिर में भगवती की मुख्य उपासना माँ कात्यायनी के रूप में की जाती...

3 विन बाइट बाइट 1 - श्रद्धालु बाइट 2 - श्रद्धालु

बाइट 3 - श्रद्धालु

वीओ - वृंदावन स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ में विवाह संबंधी मनोकामनाओं के साथ ही सुखी दांपत्य जीवन की कामना लेकर भी भक्त पहुंचते हैं... मंदिर परिसर में मां उमा के साथ भगवान शिव, लक्ष्मी-नारायण, सूर्य देव और गणेश जी के मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं... वहीं, इन दिनों चल रहे नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है... भक्त मां कात्यायनी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं...

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मथुरा के वृंदावन में स्थित मां कात्यायनी का शक्तिपीठ, जिसे उमा शक्तिपीठ भी कहा जाता है, 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह पवित्र धाम श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि माना जाता है कि यहां मां सती के केश या चूड़ामणि गिरे थे, जिससे यह स्थान विशेष महत्व रखता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करती है, जो क्षेत्रीय पहचान और आध्यात्मिक विश्वास को मजबूत करती है। आम जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि अधिक तीर्थयात्री आकर्षित होंगे, जिससे प

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।