अपराध

यूपीः मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार में आग लगने से युवक की मौत, 3 घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार में आग लगने से युवक की मौत, 3 घायल

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 107 के पास गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी और होंडा सिटी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद होंडा सिटी कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राघव की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन प्रतिभा घायल हुई हैं।

वहीं पुलिस गश्ती वाहन में सवार पुलिसकर्मी अनिल और चालक प्रताप सिंह भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कार आग की लपटों से घिर गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- अमरनाथ यादव, सीओ मांट मथुरा बाइट- रमेश चंद्र, एंबुलेंस चालक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।