यूपीः मेरठ में फर्जी स्टांप घोटाले के आरोपी अक्षय गुप्ता की 10 करोड़ 5 लाख की संपत्ति कुर्क
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ में फर्जी स्टांप के जरिए सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टांप घोटाले के आरोपी वेंडर अक्षय गुप्ता की करीब 10 करोड़ 5 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 997 फर्जी स्टांप बनाकर उनकी बिक्री की गई थी, जिससे सरकार को करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है।
अक्षय गुप्ता सूरजकुंड का रहने वाला है और पुलिस के अनुसार वह स्टांप घोटाले के मास्टरमाइंड एडवोकेट विशाल वर्मा का सहयोगी है। जांच में आरोपी की संपत्ति और आय के बीच बड़ा अंतर भी सामने आया। पुलिस ने आयकर जांच को भी कार्रवाई का आधार बनाया है। कुर्क की गई संपत्तियों में गंगानगर में करीब 297 वर्ग मीटर का प्लॉट शामिल है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 77 लाख रुपये है।
इसके अलावा गंगानगर की 271 वर्ग मीटर संपत्ति, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ 3 लाख रुपये और ग्राम डूंगरावली की 149 वर्ग मीटर संपत्ति भी कुर्क की गई है।
बाइट- विनायक भोसले, एसपी सिटी, मेरठ