अपराध

यूपी के मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई। दोनों की वर्चुअल पेशी कराई गई। अभियोजन पक्ष ने मामले में 22 गवाह पेश किए। 3 मार्च 2025 को हुई इस घटना में सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाने का आरोप था। फैसले के बाद सौरभ के परिवार की आंखें नम हो गईं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।