यूपीः मेरठ में पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने शुक्रवार को सजा का ऐलान कर दिया है... पति को सांप से डसवाकर मारने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है... देखिए ये रिपोर्ट ।
प्रदेश/पैकेज - मेरठ में पति को सांप से डसवाकर मारने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
TOP मेरठ में सांप से डसवाकर पति की हत्या के मामले में बड़ा फैसला!
SLUG मेरठ में पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा
प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर रविता ने की थी पति की हत्या
गला घोंटकर हत्या के बाद बिस्तर पर सांप छोड़कर रची गई थी साजिश
सांप के डसने से मौत दिखाने की कोशिश, पोस्टमॉर्टम में खुला था हत्या का राज
सपेरों ने भी बताया, सांप के दांत नहीं थे इसलिए उससे मौत संभव नहीं थी
7 अक्टूबर को अदालत ने रविता और अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया था
शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से अदालत में पेश हुए दोनों दोषी
सजा सुनाने से पहले अदालत ने दोनों से पूछा, क्या सजा चाहते हो
रविता ने तीन छोटे बच्चों की देखभाल की गुहार लगाई
अमरदीप ने बूढ़े मां-बाप की सेवा और देखभाल की लगाई गुहार
हत्या के 60 दिन बाद पुलिस ने अदालत में दाखिल की थी चार्जशीट
551 दिन में सुनवाई के दौरान 87 तारीखें और 12 से ज्यादा गवाहों के बयान हुए
VISUAL- शेयर्ड मीडिया में है -
वीओ - इश्क... साजिश... और कत्ल की एक ऐसी कहानी... जिसमें हत्या को हादसा दिखाने के लिए सांप को हथियार बनाया गया... लेकिन कानून के शिकंजे से साजिश के किरदार बच नहीं सके... मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है...
बाइट - शेयर्ड मीडिया में है - फरजाना मकसूद, शासकीय अधिवक्ता (0.07 - 0.19) + (0.32 - 0.48)
वीओ - मेरठ के अपर जिला जज जयवीर सिंह नागर की कोर्ट ने शुक्रवार को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया... बता दें कि, दोनों ने पहले अमित की गला घोंटकर हत्या की थी... और फिर मौत को सांप के डसने से हुआ हादसा दिखाने के लिए उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया था... लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए साक्ष्यों ने पूरी कहानी पलट दी...
GRAPHICS IN हेडर - पति की हत्या के मामले में रविता-अमरदीप को फांसी
- (बता दें कि) यह घटना मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात की है
- (जहां) 17 अप्रैल 2025 की रात अमित कश्यप की हत्या की गई थी
- (आरोप के मुताबिक) रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया
- (इसके बाद) हत्या को सांप के डसने से हुई मौत दिखाने की कोशिश की गई
- (जिसके चलते) पति अमित के बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया, ताकि मौत हादसा लगे
- (लेकिन) पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई
- (जिसके बाद) जिस सपेरे से सांप लिया गया था उससे पुछताछ की गई
- (और उसने गवाही दी कि) वह सांप बूढ़ा था और उसके दांत भी नहीं थे, जिससे किसी की मौत नहीं हो सकती थी
- (ऐसे में) सांप के डसने से मौत होने की कहानी पर सवाल खड़े हो गए
- (वहीं, जांच के बाद) पुलिस ने हत्या के 60 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी
- (मामले की सुनवाई के दौरान) जयवीर सिंह नागर की अदालत में 87 तारीखें पड़ीं
- (जबकि) सुनवाई के दौरान 12 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए
- (इस तरह) 551 दिन तक चली न्यायिक प्रक्रिया में मामले की सुनवाई आगे बढ़ी
- (और आखिरकार) 7 अक्टूबर को अदालत ने रविता और अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया
- (जिसके बाद, शुक्रवार को सजा पर आखिरी दलीलों के दौरान) दोनों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया और फांसी की सजा सुनाई गई
GRAPHICS OUT
वीओ - मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत के इस फैसले ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस साजिश को सुर्खियों में ला दिया है... पति की हत्या को सांप के डसने से हुई मौत का रूप देने की कोशिश करने वाले रविता और अमरदीप को अब उनके गुनाह की सबसे बड़ी सजा सुनाई गई है... हालांकि, निचली अदालत के इस फैसले के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया भी अहम होगी... फिलहाल, इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जुर्म को छिपाने के लिए रची गई साजिश के बावजूद, साक्ष्य और गवाह कानून के सामने सच उजागर कर सकते हैं...