अपराध

यूपीः मुरादाबाद में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 13 साइबर ठग गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 13 साइबर ठग गिरफ्तार

मुरादाबाद में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी और सिविल लाइंस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनकपुर पुल के पास से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के तौर पर करता था।

इसके अलावा फर्जी APK फाइल मोबाइल में डाउनलोड कराकर ठग फोन का एक्सेस हासिल करते और बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार रुपये नकद, 16 स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, 15 एटीएम कार्ड, 53 सिम कार्ड, 15 फर्जी आधार कार्ड, 5 फर्जी पैन कार्ड, दो कारें और बैंक चेकबुक बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस गिरोह के अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है।

बाइट - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।