अपराध

यूपीः मुरादाबाद में दास गेस्ट हाउस में भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में दास गेस्ट हाउस में भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

मुरादाबाद के स्टेशन रोड पर देर रात रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दास गेस्ट हाउस एंड बिस्तर सप्लायर में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पास के विनायक गेस्ट हाउस और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारियों के मुताबिक, दास गेस्ट हाउस के सामने स्थित पीसीओ और फोटोस्टेट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद आग गद्दे, रजाई और बिस्तर के सामान तक पहुंच गई, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं। आग ने पास के विनायक गेस्ट हाउस को भी चपेट में ले लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

बाइट - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।