राजनीति

यूपीः मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को आगामी चुनाव में हार का अंदेशा है, इसलिए वे ईवीएम और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि जब चुनाव में जीत मिलती है, तब चुनावी प्रक्रिया पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों तथा मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

बाइट - ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।