यूपीः मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस और सपा पर जमकर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि विरासत के दम पर राज किया जा सकता है, जबकि अब जनता के चुने हुए प्रतिनिधि ही शासन करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का काम करती है। जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और उसका नकारात्मक एजेंडा सफल नहीं होगा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश की न्यायपालिका में सभी का विश्वास है और भाजपा सरकार न्यायपालिका के आदेशों का पालन करती है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि वह संवैधानिक दायरे में काम कर रहा है।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसके शासनकाल में अराजकता और महिलाओं के खिलाफ अपराध होने का आरोप लगाया।
बाइट - चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर तीखा हमला किया। यह घटना राजनीतिक बहस को बढ़ा रही है, क्योंकि मंत्री ने राहुल गांधी को ‘विरासत के दम पर राज’ का आरोप लगाया। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष को दर्शाती है, और राजनीतिक दलों के बीच बढ़ती टकराव को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़े, चुनावी माहौल में अस्थिरता आए, और नागरिकों को नीतिगत निर्णयों में