यूपीः मुरादाबाद में पीएम सूर्य घर योजना का बढ़ा दायरा, 20,328 उपभोक्ताओं ने लगवाए रूफटॉप सोलर पैनल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुरादाबाद के उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों में राहत मिल रही है। जिले में लोग अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना के लाभार्थियों का कहना है कि सोलर पैनल लगने के बाद उनके बिजली बिल में काफी कमी आई है। उपभोक्ता अनिल और सोनू सैनी ने बताया कि पहले उन्हें हर महीने पांच से छह हजार रुपये तक बिजली का बिल देना पड़ता था। अब यह घटकर करीब 500 से 600 रुपये रह गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी आसानी से मिल रही है।
बिजली विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर शशांक कुमार अग्रवाल के मुताबिक, जिले में अब तक 20,328 उपभोक्ता अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा चुके हैं। चालू वित्तीय वर्ष में ही 11,560 नए उपभोक्ता योजना से जुड़े हैं, जबकि इससे पहले 8,800 उपभोक्ता इसका लाभ ले रहे थे। योजना से उपभोक्ताओं के बिजली खर्च में कमी आने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जागरूकता बढ़ने के साथ जिले में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल और बढ़ेगा।
बाइट - अनिल, उपभोक्ता बाइट - सोनू सैनी, उपभोक्ता
बाइट - इ. शशांक कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मुरादाबाद में पीएम सूर्य घर योजना के बढ़े दायरे और 20,328 उपभोक्ताओं द्वारा रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के बारे में है। योजना के तहत नागरिकों को मुफ्त सोलर पैनल मिलते हैं, जिससे बिजली के बिल में राहत मिलती है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऊर्जा स्वावलंबन बढ़ाने, ग्रीनहाउस गैसों को कम करने और ग्रामीण-शहरी ऊर्जा असमानता को घटाने का एक प्रभावी कदम है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: बिजली खर्च घटेगा, ऊर्जा स्वतंत्रता बढ़ेगी, और पर्यावरणीय लाभ भी मिलेंगे, जिससे जीवन स्तर में सुधार संभव है।