राजनीति

यूपीः मुरादाबाद में सेवा ज्योति यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में मंत्री अनिल कुमार हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में सेवा ज्योति यात्रा के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में मंत्री अनिल कुमार हुए शामिल

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुरादाबाद में सेवा ज्योति यात्रा के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी सहयोगी दलों के साथ मजबूती से मैदान में उतरेगा।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा गठबंधन दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अनिल कुमार ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और जनता को भ्रमित करने के लिए नए मुद्दे उठा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर विपक्ष में अभी से हार का डर दिखाई दे रहा है।

राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि जनता ने राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बारे में अपना फैसला पहले ही दिया है। वहीं वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने विपक्ष से ठोस सबूत सामने रखने की चुनौती दी।

बाइट - अनिल कुमार, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।