अपराध

यूपीः नमो घाट पर 22, 24, 25 अक्टूबर को एयर शो, डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः नमो घाट पर 22, 24, 25 अक्टूबर को एयर शो, डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों की टीम के साथ गंगा किनारे के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मोटरसाइकिल से भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल तक आने वाले प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और सभी जरूरी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घाट क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सीसीटीवी कैमरे, वाटर टैंकर और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने एयर शो के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा किनारे 25 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। प्रमुख चौराहों और घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अधिकारियों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाइट- चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी चंदौली

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।