यूपी के नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीयूष गोयल का विपक्ष पर हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के विशेष सत्र में पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2016-17 में यूपी में “बिगनर्स” की सरकार थी। 2017 के बाद नई और विकसित यूपी का संकल्प लिया गया, जिसका परिणाम यूपीआईटीएस का चौथा संस्करण है। गोयल ने कहा कि ट्रेड शो में 2 से 3 हजार करोड़ रुपये के एग्रीमेंट साइन हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक पार्क, सेमीकंडक्टर और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा कि 2016 से पहले यूपी में निवेश का माहौल नहीं था और बजट घाटे में पेश होता था।