अपराध

यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैयद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई। इधर, मामले में लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 5 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं। रविवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया था। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ।

फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

अवैध उद्योगों की लापरवाही से अनगिनत जीवन जोखिम में पड़ते हैं। जब सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होता है, तो न केवल कर्मी बल्कि समाज भी दांव पर होता है। हमें कानून का पालन, निरीक्षण और जवाबदेही को सुदृढ़ करना चाहिए। आपसी विश्वास और पारदर्शिता से ही हम ऐसे आपदाओं से बच सकते हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना रखते हुए, हमें एकजुट होकर सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।