अपराध

यूपीः प्रयागराज में 2026 MLC और 2027 विधानसभा चुनाव में सपा चारों खाने चित्त होगी- केशव प्रसाद मौर्य

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः प्रयागराज में 2026 MLC और 2027 विधानसभा चुनाव में सपा चारों खाने चित्त होगी- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए और भाजपा के खिलाफ दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार बयानबाजी करते रहते हैं, लेकिन आगामी चुनावों में जनता सपा को नकार देगी।

उन्होंने दावा किया कि 2026 के विधान परिषद और 2027 के विधानसभा चुनावों के नतीजों में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ में दशहरा से पहले अलग-अलग चौराहों पर माफिया अतीक अहमद को रावण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टरों पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को अतीक अहमद जैसे अपराधी और माफिया के पोस्टर लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर उन्होंने दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मौर्य ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित जनप्रतिनिधि स्थिति पर नजर रख रहे हैं। साथ ही, हादसे पर विपक्ष की राजनीति की आलोचना करते हुए इसे घटिया आचरण बताया।

बाइट- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उ.प्र.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।