यूपीः प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की 10 सीटों में बीजेपी के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर सपा तीसरा प्रत्याशी उतारती तो उसकी हार तय थी और बीजेपी का नौवां प्रत्याशी जीतता।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पहली बार समझदारी का काम किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश 403 सीटों की बात करते थे, लेकिन सपा 113 सीटों पर रुक गई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में सपा की साइकिल की चेन 100 का आंकड़ा पार करने से पहले उतर जाएगी।
चुनाव आयोग पर अखिलेश के बयान पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन व्यवस्था को चुनौती देने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
बाइट- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उ.प्र.