अपराध

यूपी के प्रयागराज में गणेश महोत्सव में शामिल हुए मंत्री नंदी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के प्रयागराज में गणेश महोत्सव में शामिल हुए मंत्री नंदी

प्रयागराज में गणेश महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आमजन के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। मंत्री नंदी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रयागराज की गली-मोहल्लों और पूरे शहर में गणेश महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने सभी शहरवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत प्रयागराज में बड़ी संख्या में लोगों को ‘हनुमान संग’ फिल्म दिखाई गई, जिसे लोगों ने सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और उनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।

बाइट---- नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।