राज्य

यूपीः प्रयागराज में मां कल्याणी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः प्रयागराज में मां कल्याणी देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

संगम नगरी प्रयागराज में मां कल्याणी देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि और विशेष पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कल्याणी देवी को शक्तिस्वरूपा माना जाता है। मंदिर से जुड़ी परंपराएं और मान्यताएं श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व रखती हैं।

मंदिर की एक खास मान्यता ‘छह अंगुलिया माई’ से जुड़ी है। स्थानीय लोकविश्वास के अनुसार, यहां माता सती के अंग गिरे थे। इसी मान्यता के चलते इस स्थान को 51 शक्तिपीठों में शामिल माना जाता है। मंदिर के इस धार्मिक स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। यहां आने वाले भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता की पूजा करते हैं और मन्नत मांगते हैं।

मां कल्याणी देवी मंदिर प्रयागराज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मंदिर सदियों से चली आ रही आस्था और परंपराओं को संजोए हुए है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है।

बाइट- पंडित श्याम जी पाठक, पुजारी कल्याणी देवी मंदिर

बाइट- श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।