विदेश

यूपीः प्रयागराज में मां ललिता देवी सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः  प्रयागराज में मां ललिता देवी सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज के मीरापुर क्षेत्र में स्थित मां ललिता देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है। मान्यता है कि भगवान शिव जब माता सती के पार्थिव शरीर को लेकर विचरण कर रहे थे, तब भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के अंग अलग हुए थे।

कहा जाता है कि प्रयागराज में माता सती की हाथ की अंगुलियां गिरी थीं। इस सिद्धपीठ की अधिष्ठात्री देवी मां ललिता हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता की पूजा-अर्चना और दर्शन से सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। त्रिवेणी संगम की नगरी प्रयागराज आने वाले अनेक श्रद्धालु संगम स्नान के साथ मां ललिता के दर्शन भी करते हैं।

मंदिर परिसर में प्राचीन पीपल का वृक्ष और विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां भी हैं। ललिता देवी मंदिर के साथ अलोपी देवी और कल्याणी देवी मंदिर भी प्रयागराज की प्रमुख धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं।

बाइट- गोपाल यादव, पुजारी ललिता देवी मंदिर

बाइट- श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।