अपराध

यूपी के रामपुर में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के रामपुर  में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

रामपुर में हिस्ट्रीशीटर संदीप चौहान उर्फ सनी उर्फ सानिया की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। 8 अक्टूबर को बिलासपुर थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

बीती रात टैमरा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान रणवीर सिंह उर्फ रम्मी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। वहीं, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी विशाल की निशानदेही पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट: पी.पी. सिंह, सीओ बिलासपुर बाइट: अनुराग सिंह, एएसपी

🎙️ जनता का संदेश का मत

रामपुर में इतिहासकार की दिनदहाड़े हत्या के इस दुखद मामले से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा कभी समाधान नहीं है। जब विवाद उत्पन्न हो, तो संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। समाज में सहिष्णुता और सहानुभूति को बढ़ावा देकर हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं। पीड़ित के परिवार को गहरी संवेदना, और सभी को याद दिलाते हैं कि शांति और न्याय ही समाज की सच्ची ताकत है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।