राज्य

यूपी के रामपुर में तीन दिवसीय विराट किसान मेले का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के रामपुर में तीन दिवसीय विराट किसान मेले का समापन

रामपुर के सद्भावना केंद्र, पनवड़िया में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आज समापन हुआ। मेले में रामपुर समेत 8 जनपदों के करीब 3 हजार किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों को कृषि में नवाचार, उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन और पादप सुरक्षा की जानकारी दी गई।

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 4-4 लाख रुपये के अनुदान से दो किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। किसानों को मटर बीज की मिनीकिट भी निःशुल्क वितरित की गईं। मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, बैंकिंग और मिलेट्स समेत विभिन्न विभागों के 60 स्टॉल लगाए गए।

बाइट - बलदेव सिंह औलख — कृषि राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

बाइट - जय प्रकाश — किसान, अमरोहा बाइट - बदन सिंह — किसान, रामपुर

बाइट - मोर कली — किसान, पीलीभीत बाइट - मंगो देवी — किसान, पीलीभीत

बाइट - राजीव चंद्रा — वन रक्षक, रामपुर रेंज

बाइट - राम किशन सिंह — उप कृषि निदेशक, कृषि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।