यूपीः रायबरेली जिला सहकारी बैंक की 97वीं वार्षिक बैठकल में मंत्री जेपीएस राठौर हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायबरेली में जिला सहकारी बैंक की 97वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक राणा बेनी माधव सिंह स्मारक समिति के ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर मुख्य अतिथि और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बैंक की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि रायबरेली और अमेठी में सदस्यता महाअभियान के तहत 1 लाख 13 हजार 558 नए सदस्य बनाए गए हैं। इनके माध्यम से 245 करोड़ 99 लाख रुपये जमा हुए हैं। बैंक ने वर्ष 2025-26 में किसानों को 225 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। मार्च 2027 तक इसे बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य है।
बैंक का लाभ वर्ष 2022-23 में 55.45 लाख रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 351.71 लाख रुपये हो गया। कार्यक्रम में मंत्री ने मॉडल शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान लाभार्थियों को ऋण और सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण, किसानों को सुलभ ऋण, उर्वरक वितरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बाइट- जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार