यूपी के सहारनपुर में कैंटर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को बर्तनों से भरे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
सभी मृतक मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक, मेरठ के सरधना क्षेत्र स्थित कुशावली गांव के करीब 19 लोग सात अक्टूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे।
शनिवार सुबह करीब सात बजे सभी माता की ज्योत लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।हादसे में कुशावली गांव निवासी रमेश, सागर, अमन और सतेंद्र की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद सहारनपुर और मेरठ रेफर किया गया। जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसपी अभिनंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने कैंटर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
बाइट- अरविंद चौहान, जिलाधिकारी, सहारनपुर
बाइट -डॉ. शेर सिंह कक्कड़, सीएमओ, सहारनपुर
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सवाल उठता है, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की टक्कर ने चार जीवन खो दिए। इस दुखद घटना से हमें याद दिलाता है कि हर यातायात नियम का पालन, वाहन चालकों की जिम्मेदारी और आपसी सहमति से दुर्घटनाएँ रोकी जा सकती हैं। समाज को चाहिए कि वह सड़क सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा दे, आपातकालीन सहायता को सुदृढ़ करे और सभी के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करे।