यूपी के संभल के चंदौसी में 13वें शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संभल के चंदौसी स्थित एसएम इंटर कॉलेज में आज 13वें शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में 8 संकुल के विद्यालयों से करीब 300 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और प्रदेश सरकार बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रही है।जिला विद्यालय निरीक्षक संभल चंद्रपाल सिंह ने बताया कि 13वें शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ संपन्न कराया जाएगा।
बाइट-गुलाब देवी — माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
बाइट-चंद्रपाल सिंह — जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल
💡 पृष्ठभूमि (Background)
13वाँ शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह संभल के चंदौसी में आयोजित हुआ, जहाँ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम स्कूलों के बीच स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है। इसकी महत्ता यह है कि यह युवाओं को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रेरित करता है, साथ ही शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करता है। आम जनता पर इसका प्रभाव सकारात्मक है क्योंकि यह स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देता