यूपीः सपा-कांग्रेस गठबंधन पर इमरान मसूद ने कहा- कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सहारनपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि सपा इंडिया गठबंधन की सहयोगी है, लेकिन अभी सीटों के बंटवारे को लेकर किसी समझौते की बात नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय है और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटाया जा रहा है। इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी जहां भी उन्हें जिम्मेदारी देगी, वह पूरी निष्ठा और ताकत के साथ उसे निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
बाइट- इमरान मसूद, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस