राजनीति

यूपीः शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा-प्रदेश में एआई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे, 5 लाख युवाओं को AI की मिलेगी ट्रेनिंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः शाहजहांपुर में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा-प्रदेश में एआई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे, 5 लाख युवाओं को AI की मिलेगी ट्रेनिंग

शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश में एआई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इसके माध्यम से पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना है। प्रशिक्षित युवाओं को प्रदेश की बड़ी औद्योगिक इकाइयों और एमएसएमई में रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

सुरेश खन्ना विश्व हिंदू परिषद की ओर से अटल सभागार में आयोजित अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान उन्होंने अशोक सिंघल के जीवन और सनातन धर्म के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 95 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं, जिन्हें कुशल युवाओं की जरूरत है।

एआई प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार हुनरमंद बनाया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिलेगी। इससे पहले सुरेश खन्ना ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में शिथिलता मिलने पर उन्होंने संबंधित नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई।

बाइट-सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री उ.प्र.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।