यूपी के शक्तिपीठों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी के प्रमुख शक्तिपीठों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है... मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम, जौनपुर के मां शीतला चौकिया धाम और प्रयागराज के मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है... मंदिरों में मंगला आरती के साथ पूजा शुरू हुई, जहां भक्तों ने चुनरी, नारियल, फल-फूल और मिष्ठान अर्पित कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की... धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की उपासना से भय दूर होता है और साहस, आत्मविश्वास व मानसिक शांति की प्राप्ति होती है...