राज्य

यूपीः श्रावस्ती में 48 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित, राप्ती नदी खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः श्रावस्ती में 48 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित, राप्ती नदी खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर

श्रावस्ती में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नेपाल की पहाड़ियों में हो रही बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी खतरे के निशान से करीब 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे तटीय इलाकों में कटान और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

कई गांवों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के कारण कई मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, खेतों में पानी भरने से धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सभी बाढ़ चौकियों को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

NDRF और SDRF की टीमें भी मुस्तैद हैं।

बाइट- अन्नपूर्णा गर्ग, जिलाधिकारी श्रावस्ती

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्रेावस्ती में 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। यह विषय मुख्यतः बाढ़ और जलभराव की आपात स्थिति को दर्शाता है, जो न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों को भी प्रभावित कर रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर है, जिससे तटीय क्षेत्रों में कटान और बाढ़ का जोखिम बढ़ गया है। आम जनता पर इसका असर गंभीर हो सकता है: घरों में पानी भरना, कृषि भूमि का नष्ट होना, परिवहन में बाधा और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ना।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।