राज्य

यूपी के श्रावस्ती में 5 अवैध मदरसे और स्कूल सील, मान्यता के दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के श्रावस्ती में 5 अवैध मदरसे और स्कूल सील, मान्यता के दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई

श्रावस्ती की जमुनहा तहसील में बिना मान्यता संचालित मदरसों और स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने बनकटवा, महोली, बहोरवा और बदला चौराहा में औचक छापेमारी की। जांच के दौरान संबंधित संस्थानों के संचालक मान्यता और पंजीकरण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने पांच मदरसों और स्कूलों को बंद कराकर सील कर दिया। एसडीएम रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बिना मान्यता संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- रवि प्रताप सिंह, SDM जमुनहा, श्रावस्ती

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।