राजनीति

यूपीः श्रावस्ती में दारा सिंह चौहान का सपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः श्रावस्ती में दारा सिंह चौहान का सपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव को लेकर दी खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी पर तीखा सियासी हमला बोला। जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दारा सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव संबोधन भी सुना गया।मीडिया से बातचीत के दौरान दारा सिंह चौहान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपना तीसरा प्रत्याशी तक नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि सपा पहले ही मैदान छोड़ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उसका यही हश्र होगा।ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी मंत्री ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतने पर ईवीएम और चुनाव आयोग को सही बताता है, जबकि हारने के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाता है। दारा सिंह चौहान ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसे चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है तो जिन राज्यों में उसकी सरकार है, वहां इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव कराए।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन, सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव संबोधन के प्रसारण के दृश्य भी देखने को मिले।

बाइट- दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में दारा सिंह चौहान द्वारा समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला और राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में उनकी खुली चुनौती से संबंधित है। यह विषय राजनीतिक दांव और पार्टीगत संघर्ष को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें प्रमुख नेता दारा सिंह चौहान का सार्वजनिक मंच पर विरोधाभास और पार्टी के बीच टकराव दिखाया गया है, जिससे चुनावी माहौल पर प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक चर्चाएँ तीव्र होंगी, मतदाता अपनी पसंद पर पुनर्विचार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।