अपराध

यूपी के सोनभद्र में 6 कुंतल अवैध गांजा बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के सोनभद्र में 6 कुंतल अवैध गांजा बरामद

सोनभद्र जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शाहगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब छह कुंतल अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल वाहन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शाहगंज पुलिस और एसओजी की टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा उड़ीसा से मिर्जापुर ले जाया जा रहा था।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क, इसके स्रोत और अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाइट — अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।