राज्य

यूपीः सुल्तानपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, बारिश की वजह से कई कच्चे मकान गिरे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः सुल्तानपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, बारिश की वजह से कई कच्चे मकान गिरे

सुल्तानपुर में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। लगातार बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए हैं और खेतों में पानी भरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह पेड़ गिरने और मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

बारिश के दौरान करीब 100 पेड़ गिरने की जानकारी मिली, जिन्हें वन विभाग और प्रशासन की टीमों ने हटाकर आवागमन बहाल कराया। वहीं, 1071 बिजली के खंभे गिरने, 21 विद्युत उपकेंद्र बंद होने और 89 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। विभागीय टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

सर्वे में 42 मकानों के गिरने की जानकारी मिली है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और मुआवजे की कार्रवाई शुरू की गई है। डीएम ने लोगों से नदी, जर्जर भवनों और पेड़ों से दूर रहने की अपील की है। जिले में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

बाइट- इन्द्रजीत सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुल्तानपुर में लगातार तीन दिन चल रही भारी बारिश ने लोगों के जीवन पर गहरा असर डाला है। यह विषय प्राकृतिक आपदाओं के प्रति समाज की संवेदनशीलता और बुनियादी ढाँचे की कमजोरी को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल कृषि फसलें प्रभावित हुईं, बल्कि आवागमन, बिजली और पानी की आपूर्ति में भी व्यवधान आया। आम जनता पर इसका असर व्यापक है: किसानों को धान के नुकसान के कारण आय घटेगी, आवासीय क्षेत्रों में कच्चे मकानों के ढहने से घरों के नुकसान और चोटों की संभावना बढ़ेगी, तथा सड़क दुर्घटनाओं और आपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।