अपराध

यूपीः सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, चार लोगों की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हलियापुर थाना क्षेत्र में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना अयोध्या-सुलतानपुर सीमा के पास माइलस्टोन 79.6 के करीब हुई।

टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। हादसे में राजन चौधरी, राम समुझ, गौरव सिंह और चालक जसपाल घायल हुए। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से एंबुलेंस में फंसे शहीद के पार्थिव शरीर को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखवाया। बताया गया कि शहीद सत्यवान का पार्थिव शरीर पंचकूला से देवरिया ले जाया जा रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई गई है। मामले की जांच जारी है।

बाइट- इंद्रजीत सिंह, जिलाधिकारी, सुल्तानपुर

बाइट- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद दुर्घटना से हमें याद आता है कि सड़क सुरक्षा का महत्व कितनी गहराई से है। सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए, तेज़ी से चलने से बचना चाहिए और वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। हमें एकजुट होकर सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।