यूपी के सुल्तानपुर में साबरमती सेवा संकल्प यात्रा को हरी झंडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को सुल्तानपुर के अलीगंज बाजार में साबरमती सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यह यात्रा भारत को एक सूत्र में जोड़ने के संकल्प का प्रतीक है।
यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।पत्रकारों से बातचीत में पंकज चौधरी ने बताया कि 65 मोटरसाइकिल सवार साबरमती सेवा संकल्प यात्री 10 राज्यों से होते हुए सुल्तानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने अब तक 1931 जिलों, 773 तहसीलों और 1159 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया है।
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और त्याग का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।पंकज चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा और संगठन के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि पूरे साल बूथ स्तर पर जनता के बीच रहकर काम करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की।विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का संगठन और कार्यकर्ता 365 दिन बूथ स्तर पर काम करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विकास कार्य, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाएं चुनाव में पार्टी के प्रमुख मुद्दे होंगे।सपा पर निशाना साधते हुए पंकज चौधरी ने रविवार को हुए भाजपा के कार्यक्रम का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने “समाजवादी पार्टी के 34 वर्ष के कुशासन का घड़ा फोड़कर” जनता के सामने अपना संदेश रखा है।कार्यक्रम में सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह और जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सेवा कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।
बाइट — पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार
बाइट — जाहिदा, अध्यक्ष, स्वयं सहायता समूह
बाइट — रुखसाना, गृहणी