अपराध

यूपीः सुल्तानपुर में संजय निषाद का विपक्ष पर हमला, बोले- बीजेपी की हारी 16 सीटें दें, जीतकर दिखाएंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः सुल्तानपुर में संजय निषाद का विपक्ष पर हमला, बोले- बीजेपी की हारी 16 सीटें दें, जीतकर दिखाएंगे

सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र में रविवार को निषाद पार्टी की ओर से संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शामिल हुए। भाजपा और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

संजय निषाद ने निषाद समाज के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने गोरखपुर में निषाद समाज के एक नेता के साथ हुई मारपीट और कथित अभद्रता का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा मामला है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए संजय निषाद ने कहा कि हाथी, पंजा और साइकिल का बटन दबाने से नोट और नौकरी दोनों चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी ऊपर से कमल का मुखौटा लगाए हुए हैं, लेकिन दिल से विपक्षी दलों के साथ हैं। एनडीए गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ निषाद पार्टी का रिश्ता मजबूत है और आगे भी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की जिन 16 सीटों पर हार हुई थी, अगर वे सीटें निषाद पार्टी को दी जाएं तो उनकी पार्टी वहां जीत दर्ज कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कादीपुर डबल मर्डर मामले के पीड़ितों को पूरी मदद दी जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बाइट- डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री मत्स्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।