राजनीति

यूपी के उन्नाव में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सपा के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के उन्नाव में बोले डिप्टी सीएम  बृजेश पाठक, सपा के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे

उन्नाव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। बीजेपी चेयरमैन श्वेता मिश्रा के पति भानु मिश्रा के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उपमुख्यमंत्री खब्बा खेड़ा स्थित उनके आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के दौरान अयोध्या को कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई, जबकि आज अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी विकास के बजाय जाति और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर भी निशाना साधा।

बाइट: बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।