देश

यूपीः वडनगर से निकली सेवा संकल्प कलश यात्रा का सोनभद्र में विधायक भूपेश चौबे ने किया भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः वडनगर से निकली सेवा संकल्प कलश यात्रा का सोनभद्र में विधायक भूपेश चौबे ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर, गुजरात से कर्मभूमि वाराणसी जा रही सेवा संकल्प कलश यात्रा सोनभद्र पहुंची। झारखंड की सीमा से होते हुए यात्रा रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची, जहां विधायक भूपेश चौबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने यात्री दल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विंढमगंज और कोन के रास्ते डाला पहुंचने पर लोगों ने करीब दो दर्जन बुलडोजरों पर सवार होकर बाइक राइडर्स पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान दल ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि युवाशक्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्पण और अटूट विश्वास है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि को उनकी कर्मभूमि वाराणसी से जोड़ रही है।

बाइट- भूपेश चौबे,विधायक, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।