राज्य

यूपीः वाराणसी एयर शो की तैयारी तेज, 15 से 20 लाख लोगों के आने की संभावना, घाटों पर बैरिकेडिंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः वाराणसी एयर शो की तैयारी तेज, 15 से 20 लाख लोगों के आने की संभावना, घाटों पर बैरिकेडिंग

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले तीन दिवसीय एयर शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है, वहीं अस्सी घाट पर जमा मिट्टी और सिल्ट को हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के समन्वय से तैयारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि लोग गंगा में स्नान न कर सकें।

उन्होंने बताया कि अस्सी घाट के बड़े हिस्से में मिट्टी और सिल्ट जमा है। इसे हटाने के लिए नगर निगम की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। वहीं, स्थानीय निवासी जयराम सिंह ने कहा कि काशी में पहली बार इस तरह का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

बाइट- संदीप श्रीवास्तव, PRO नगर निगम बाइट- जयराम सिंह, स्थानीय निवासी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।