राज्य

यूपी के वाराणसी में गांधी जयंती पर ग्राम सभाओं में विशेष कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी  के वाराणसी में गांधी जयंती पर ग्राम सभाओं में विशेष कार्यक्रम

वाराणसी में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला, पुरुष और रोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेष रूप से नई योजनाओं और रोजगार से संबंधित जी राम जी जैसी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई, ताकि लोग योजनाओं से भली-भांति परिचित होकर उनका लाभ उठा सकें। शासन के निर्देश पर 2 अक्टूबर को वाराणसी की लगभग सभी ग्राम सभाओं में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बाइट – आलोक सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी, वाराणसी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।