राजनीति

यूपी के वाराणसी में मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में न्‍याय मार्च

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के वाराणसी में मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में न्‍याय मार्च

वाराणसी में शनिवार को युवा परिषद ने सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में 'न्याय मार्च' निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने के चुनाव आयोग के फैसले का समर्थन किया।

युवा परिषद की चेयरपर्सन जीनत रहमान ने कहा कि राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोप लगाने के बजाय अपने दावों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करने चाहिए। इसके अलावा, नेता एपी सिंह ने ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों की आलोचना की, जबकि जिला प्रमुख सत्यम राय ने आंदोलन आगे भी जारी रखने की बात कही और मयंक श्रीवास्तव, दक्षिता भारतवंशी तथा सृष्टि त्यागी ने भी अपनी बात रखी।

बाइट- एपी सिंह, नेता, युवा परिषद

बाइट-खुशी, सदस्‍य, युवा परिषद

बाइट-दर्शिता, सदस्‍य, युवा परिषद

बाइट-अमित श्रीवास्‍तव, सदस्‍य, युवा परिषद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।