राज्य

यूपीः विंध्याचल धाम में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 8 दिनों में 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः विंध्याचल धाम में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 8 दिनों में 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्त कतारों में लगकर दर्शन कर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु मां से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

नवरात्र के आठ दिनों में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त विंध्याचल पहुंच रहे हैं। अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। मंदिर में परंपरानुसार पूजन-दर्शन और प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

वहीं, विंध्याचल धाम कॉरिडोर के विकास पर करीब 330 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कॉरिडोर के निर्माण और चौड़ी सड़कों से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल रही है। नवरात्र के दौरान धाम में भक्तों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।

बाइट- पंडित जगदीश पुरोहित विंध्याचल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।