यूथ कांग्रेस ने मेटा के ऑफिस में की तोड़फोड़, अकाउंट सस्पेंड करने के लगाए आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेटा के हैदराबाद कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
इसके साथ ही युवा कांग्रेस के नेताओं ने मेटा के मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस के बाहर भी धरना प्रदर्शन किए हैं.
उनका आरोप है कि कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं.
साथ ही IYC ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से बीजेपी-आरएसएस और मेटा पर मीम बनाकर तंज करने की कोशिश की.
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के अकाउंट सस्पेन्ड किए जाने का आरोप लगाते हुए हैदराबाद स्थित मेटा के प्रमुख ऑफिस में घुस कर तोड़-फोड़ और नारेबाजी की.
मामले को बढ़ता देख हैदराबाद पुलिस ने 21 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने फर्नीचर और उपकरणों को नुकसान पहुंचाया.
IYC कार्यकर्ताओं ने मेटा के ऑफिस में की तोड़-फोड़
युवा कांग्रेस के नेताओं का एक समूह अपने संगठन के झंडे लेकर परिसर में दाखिल हुआ और "मेटा डाउन डाउन" के नारे लगाए.
उनके हाथों में कुछ तख्तियां भी थीं, जिन पर लिखा था, "अरे मेटा, थोड़ी हिम्मत दिखाओ.
BJP-RSS की चापलूसी मत करो." जब प्रदर्शनकारी कार्यालय में घुसे, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक पाए.
यूथ कांग्रेस के नेताओं ने परिसर में रखे गमलों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया. बाद में इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए.
उन्होंने आरोप लगाया कि "मेटा ने पहले IYC अध्यक्ष उदयभानु और बाद में IYC प्रभारी मनीष शर्मा दोनों के Instagram अकाउंट कुछ ही घण्टों में भारत में बंद कर दिए.
साथ ही कहा कि ये देश संविधान से चलेगा, संघियों की मर्जी से नहीं. भारत में अगर धंधा करना है तो भारत के लोगों की आवाज बनना पड़ेगा, भाजपा की नही. अब अदालत में भी लड़ेंगे, सड़कों पर भी."
पहले IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC, और अब IYC प्रभारी @ManishSharmaIYC , कुछ ही घण्टों में दोनों के Instagram अकाउं
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
युवा कांग्रेस ने मेटा के हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, दावा करते हुए कि पार्टी के कई सदस्यों के अकाउंट सस्पेंड हुए हैं। यह विषय सोशल मीडिया पर राजनीतिक दमन और अभिव्यक्ति की आज़ादी के विवाद को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे बड़ी टेक कंपनियाँ और राजनीतिक पार्टियाँ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आपस में टकरा सकती हैं, जिससे सार्वजनिक संवाद पर असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों को अपनी राय व्यक्त करने में अधिक सतर्