आज के युवा कल का भविष्य- राष्ट्रपति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची हैं। जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में महामहिम राष्ट्रपति नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित 'सेवा सम्मान पर्व' और 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान करने वाले युवाओं और रक्तदाताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने नुआखाई की बधाई दी।कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए महामहिम ने उन्हें विकसित भारत का भविष्य बताया। और सलाह देते हुए कहा कि युवाओं को आजीवन सीखते रहने का संकल्प लेना होगा। प्रश्न पूछते रहना चाहिए, सीखने की इच्छा रखनी चाहिए और चुनौतियों को डट कर सामना करना चाहिए।
वीडियो- कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुवीडियो- नुआखाई पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुवीडियो- युवाओं पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु