अपराध

युवक का पेड़ से लटका मिला शव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
युवक का पेड़ से लटका मिला शव

सुबह खेत पहुंचने पर पिता को मिली घटना की जानकारी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जालौर, 8 अक्टूबर। जालौर की रामदेव कॉलोनी में खेत पर फसल की रखवाली करने गए 25 वर्षीय युवक रमेश कुमार का शव पेड़ से लटका मिला। युवक रात को बाजरे की फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। सुबह घर नहीं लौटने पर पिता उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे, जहां उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।