युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने पर जोर: एल. मुरुगन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 08, नई दिल्ली: नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ‘दीक्षारंभ 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘नेशनल मिशन फॉर क्वालिटी एजुकेशन’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. एल. मुरुगन ने शिक्षा की बदलती जरूरतों और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
अपने संबोधन में डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि युवा अब नौकरी तलाशने वालों के बजाय रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
बाइट: डॉ. एल. मुरुगन, केंद्रीय राज्य मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय